लेखपालों ने समस्याओं को निस्तारण करने के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपा, गृह जनपद में स्थानांतरण कराने की मांग
बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट की
बिसौली । तहसील बिसौली में शनिवार को लेखपाल बिसौली संघ के अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में एडीएम एफार को ज्ञापन सौंपकर लेखपालों की लंम्वित मांगों को शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई । अध्यक्ष अमित यादव ने सभी को अवकाश , वेतन विसंगति दूर करने , वेतन वृद्धि,एवं गृह जनपदों में उत्तर प्रदेश शासन के 2019 बर्ष के आदेश के अनुपालन में सभी लेखपालों का स्थानान्तरण गृह जनपद में शीघ्र करायें जाने की मुख्य मांगे रखी । अमित यादव ने बताया बर्ष 2019 2669 लेखपालों ने विभागीय पोर्टल पर गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन सिर्फ 650 लेखपालों का ही स्थानांतरित किया गया। उन्होंने बताया की लेखपाल चार सौ से आठ सौ किलोमीटर दूर रहकर काम कर रहे हैं जिससे उनके परिजन परेशान हैं । एडीएम एफार महेंद्र सिंह श्रीवास्तव ने लेखपालों की लंम्वित मांगों को शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया ।

