दातागंज (बदायूं)
Trending

तिरंगा यात्रा’ में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए।

संवाददाता हुकुम सिंह

क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भइया) के नेतृत्व में आयोजित विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम रायपुर धीरपुर से भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। यात्रा गढ़ा और सिमरिया होते हुए मझारा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मार्ग में पड़ने वाले सभी गांवों में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जलपान की व्यवस्था कर यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मझारा मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा है। आज रायपुर धीरपुर, गढ़ा, सिमरिया और मझारा के सभी वर्गों और सभी समुदायों के लोगों का एक साथ तिरंगा लेकर चलना भारत की विविधता में एकता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 140 करोड़ देशवासियों की आन बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। मैं प्रत्येक घर से अपील करता हूं कि 15 अगस्त को अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं।

इस अवसर पर विधायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, जिला महामंत्री एमपी. सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण नरेश पाल, कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ओमदेव कश्यप, ग्राम प्रधान आदित्य ठाकुर ‘रानू’ सहित सभी आयोजकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!