बदायूं
Trending

आज सपा सांसद बागपत सड़क हादसे में मृत हुए लोगों के शोकाकुल परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव आज बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जनपद बदायूं के मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने विभिन्न गांवों में पहुंचेंगे।  सांसद आदित्य यादव शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे तथा अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

सपा सांसद आदित्य यादव बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निजामपुर, चेतु नगला एवं अलीपुर चमारी, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय मुड़िया खागी तथा सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदारपुर पहुंचकर हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

कल 25 सितंबर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे सांसद आदित्य यादव अपने निज निवास, डी.एम. रोड, सिविल लाइंस, बदायूं पर जनता दर्शन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। इसके बाद अपराह्न 2 बजे  सांसद आदित्य यादव जिला बार एसोसिएशन, बदायूं द्वारा जिला बार एसोसिएशन के ऑडिटोरियम, कचहरी, बदायूं में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!