दातागंज (बदायूं)
Trending

मानवता की मिसाल: दुर्घटनाग्रस्त महिला को ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’ ने निजी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

संवाददाता हुकुम सिंह

*दातागंज।* मानवता और जनसेवा का उदाहरण आज तब देखने को मिला जब दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला को तत्काल अपनी निजी गाड़ी से सीएचसी म्याऊं पहुंचाया। पहुंचते ही चिकित्सक से समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मरौरी निवासी सूर्य प्रताप अपनी मोटरसाइकिल से थाना हजरतपुर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। सिद्ध बाबा के स्थान के पीछे अचानक एक नीलगाय से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रही थी।

इसी दौरान वहां से क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के सुपुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। घायल महिला की बेसुध अवस्था देखकर उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की। एम्बुलेंस या 112 के इंतजार के बजाय अंकित भैया तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और घायल महिला को अपनी निजी गाड़ी में लिटाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहचान ही दूसरों के दुख को अपना समझना और सही समय पर सही फैसला लेना है। घायल अवस्था में किसी को तड़पता देखकर मदद करना हमारा कर्तव्य है। ईश्वर से प्रार्थना है कि गंभीर रूप से घायल महिला शीघ्र स्वस्थ हो।

स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख की इस त्वरित सेवा और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि अंकित भैया के इस मानवीय कार्य से गंभीर रूप से घायल महिला की जान बचने की संभावना बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!