अलापुर
Trending

अलापुर थाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

 

 

बदायूँ – मामला मंगलवार का है, जब अलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक गाय घायल हो गई थी। इलाज के दौरान गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो चालक के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की।

 

बुधवार शाम करीब चार बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अलापुर थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए।

 

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथियों के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया है और कुछ लोगों को जबरन घर से पकड़कर लाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश था और इसी दौरान चालक के साथ मारपीट की घटना हुई।

 

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और गिरफ्तार किए गए लोगों के संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की।

 

वहीं, कानून-व्यवस्था को देखते हुए अलापुर थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो और आम लोगों के आवागमन में परेशानी न हो।

 

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और विधिक कार्रवाई में जुटी है। अब देखना होगा कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आरोपों पर पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!