आसफपुर (बदायूं)
Trending

ट्यूबवेलों पर चोरों का आतंक, प्रेशर मशीन में लगाई आग और पाइप उखाड़ ले गए

आसफपुर से विनीत दीक्षित की रिपोर्ट

 

 

आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरों के निशाने पर हैं। खेतों में सुनसान पड़े ट्यूबवेलों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला आसफपुर गांव का है, जहां 13 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल पर धावा बोल दिया। पानी के प्रेशर की मशीन में आग लगा दी और प्लास्टिक पाइप तोड़कर ले गए। वारदात के बाद किसानों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।

ग्राम आसफपुर निवासी विनीत दीक्षित पुत्र स्व. अशोक कुमार दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका ट्यूबवेल गांव के बाहर स्थित है। 13 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति ट्यूबवेल पर पहुंचा। आरोपी ने पहले पानी के प्रेशर की मशीन में आग लगा दी। मशीन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्यूबवेल पर लगा प्लास्टिक पाइप तोड़कर चोर उसे अपने साथ ले गए।

सुबह पहुंचा किसान तो मचा हड़कंप

सुबह विनीत ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मशीन जली पड़ी थी और प्लास्टिक पाइप गायब था। आसपास देखने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पहले भी कई ट्यूबवेलों पर हो चुकी हैं वारदातें

ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी कई ट्यूबवेल चोरों के निशाने पर आ चुके हैं। कहीं मोटर-पंप का सामान तो कहीं पाइप और अन्य उपकरण चोरी होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके बावजूद ट्यूबवेलों के आसपास रात में पुलिस गश्त प्रभावी नजर नहीं आ रही है।

चौकी पुलिस की सुस्ती से बढ़ रहे चोरों के हौसले!

लगातार हो रही घटनाओं के बीच चौकी पुलिस की सुस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में रात के समय ट्यूबवेल सुनसान रहते हैं और इसी का फायदा चोर उठा रहे हैं। अगर पुलिस रात में नियमित गश्त और संदिग्धों की निगरानी करे तो वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से ट्यूबवेल चोरी की पुरानी घटनाओं का खुलासा कराने और रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!