बदायूं
Trending

दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार का एक दिन निश्चित होगा पतन,,ओमकार सिंह

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ – पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह , बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक से उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद उस कार्यस्थल की सफाई करने के विरोध पर विरोध मार्च निकालकर सत्ताधारियों की ओक्षी मानसिकता के विरोध में कांग्रेस ने गांधी ग्राउंड तक विरोध मार्च निकालते हुए सरकार विरोधी नारे लगाएं और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रघुपति राघव राजा राम गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह राठौड़ ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर उपाध्याय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा राठौर नगर पालिका सभासद अरविंद सिंह राठौड़ मोंटू शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!