बिसौली
Trending

गांव दवतरा में दौड़ प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,, सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव दवतरा में दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें फिटनेस की प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” ने दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। इस दौरान सीटी बजते ही धावकों ने अपने बेहतरीन कौशल और दमखम का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दौड़ प्रतियोगिता के विजेता 1600 मीटर में नरदेव ने प्रथम स्थान व विपिन पाल ने दूसरा स्थान वहीं दीपू तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में सतेंद्र यादव ने पहला स्थान, अंकित मौर्य ने दूसरा व लवकुश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रितुज मौर्य ने प्रथम, दीपक यादव दूसरे स्थान पर एवं गौरव यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर आयोजक मंडल के लालू यादव, संजीव गुरु जी, सुरेंद्र पाल, विवेक यादव, भुवनेश कुमार, रामजीत यादव, विपिन कुमार, राजू सिंह, पुष्पेंद्र यादव, नन्हे यादव, एड. रामजीमल, जितेश पाल, कपिल देव, कुलदीप यादव, शाकिर हुसैन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!