बिसौली
Trending

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर संत बच्चा बाबा जी महाराज का भव्य स्वागत, लिया आशीर्वाद

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली (बदायूं)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” के आवास पर एक भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अवसर था परम पूज्य कर्मयोगी राजऋषि संत श्री बच्चा बाबा जी महाराज के आगमन का, जहाँ श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

 

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर पहुँचे संत श्री बच्चा बाबा जी महाराज का विधायक आशुतोष मौर्य और उनकी पत्नी व पूर्व नगर पालिका परिषद बिल्सी की चेयरमैन सुषमा मौर्य, बड़ी बहन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने पूरे विधि-विधान और आदर-सत्कार के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने परम पूज्य महाराज जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस पावन अवसर पर महाराज जी का स्वागत करने और आशीर्वाद लेने वालों में मुख्य रूप से घनश्याम माहेश्वरी, प्रभाकर शर्मा “लिट्टे”, आलोक शर्मा, प्रदीप सागर, पिंकी सागर, निम्मी शर्मा, डिम्पी शर्मा, संत कुमार सिंह, मुनीश यादव, मुनीश वार्ष्णेय और पुनीत शाक्य सहित भारी संख्या में समर्थक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाराज जी के आगमन से पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!