बिसौली
Trending

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने शिक्षक MLC प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में किया जनसंपर्क, शिक्षकों से मांगे वोट

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

 

बिसौली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी (MLC) चुनाव को लेकर बिसौली क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से समर्थित प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की।

 

क्षेत्र के स्कूलों में पहुँचने पर मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य का स्थानीय शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षकों के सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

 

इन प्रमुख कॉलेजों में हुआ जनसंपर्क:

विधायक आशुतोष मौर्य ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

 

शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, रेहड़िया

 

सय्यद गालिब तालिब अली इंटर कॉलेज, सैदपुर

 

नूरी राजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर

 

चंद्रभान इंटर कॉलेज, किशनपुर

 

गौरी शंकर इंटर कॉलेज, बगरैन

 

ओपी सिंह चिल्ड्रन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरैन

 

गौरी शंकर कमला देवी बलवीर सिंह कन्या इंटर कॉलेज करेंगी

 

ये प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद:

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक के साथ भाजपा और सहयोगी संगठनों के तमाम दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रभाकर शर्मा “लिट्टे”, जिला मंत्री नीटू पाल, बिसौली ग्रामीण मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, ग्रामीण बिसौली मंडल महामंत्री सुमित सिंह शामिल थे।

 

इसके अलावा करनपुर के अनुसूचित मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राधेश्याम सागर, जितेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में शिक्षक प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!