दातागंज (बदायूं)
Trending

मूसाझाग में सर्राफ से 25 हजार की नकदी समेत मोबाइल और कीमती सामान लूटा

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

 

मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी से मोबाइल फोन, नकदी, चाबियां और कीमती सामान से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, दातागंज के वार्ड नंबर 15 निवासी अरुण वर्मा पुत्र मुकेश वर्मा मनकापुर कौर में ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं। रविवार, 18 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से अपने घर दातागंज लौट रहे थे। इसी दौरान सकतपुर अंडरपास से थोड़ा आगे पीछे से आए बिना नंबर प्लेट वाली पूरी तरह काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया।

 

आरोप है कि बदमाशों ने अरुण वर्मा का सैमसंग मोबाइल फोन, पर्स, शर्ट की जेब में रखी नकदी, 12 चाबियां और कीमती सामान से भरा पिट्ठू बैग छीन लिया। बैग में करीब 25 हजार रुपये रखे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। मूसाझाग पुलिस ने रविवार देर रात तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!