आसफपुर (बदायूं)
Trending
आसफपुर में पी आर डी जवानों की मासिक परेड कराई गई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – गुरुवार को स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रांतीय रक्षक दल के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पी आर डी जवानों ने विधिवत ढंग से परेड की ।
इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने विषय से संबंधित परेड में उपस्थित सभी पी आर डी जवानों को आवश्यक निर्देश दिए ।
इस अवसर पर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव कोरेरा से पी आर डी जवान छत्रपाल सिंह सहित मलखानपुर से रमेश दिवाकर , ऋषि पाल सिंह , प्रेम पाल सिंह , सुभाष मौर्य , रूप सिंह , अजय पाल सिंह यादव , सतीश , मदन लाल , रामवीर सिंह , जगत पाल सिंह यादव , राजाराम भारती , कृपाल सिंह आदि ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।
यह जानकारी युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

