बबराला डिग्री कॉलेज में शनिवार को होगा महासम्मेलन का शुभारंभ तीन दिवसीय आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट


बबराला नगर के बीआरएसबीएस डिग्री कॉलेज मैदान पर तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ होगा।जिसमें सुबह योग फिर उसके बाद यज्ञ होगा।इसमें कई अतिथिगण आयेंगे।इस महासम्मेलन में समाजसेवी और गुरुकुलों , आर्यसमाज के लिए समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व एमडीएच के चेयरमैन राजीव गुलाटी 26 अक्टूबर 2026 को सहभागिता करेंगे।
उप प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश दयाशंकर आर्य ने बताया कि उनका जीवन समाजसेवा, परोपकार एवं गुरुकुलों के उत्थान के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है, ऐसे महानुभाव का आगमन इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगा।उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम में कई शख्सियत सहभागिता करेंगे।महासम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है।डिग्री कॉलेज मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया है।सड़क पर विशेष द्वार सजाएं गये हैं।इस दौरान चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय,दिव्यप्रकाश यादव,नवनीत यादव,अम्बरीश यादव आदि रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




