जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला के
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने आज 23 अक्टूबर को बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन -2026 के अंतर्गत हो रहे मतदान के दृष्टिगत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम मतदेय स्थल संख्या 101, विकासखंड कार्यालय पवांसा के कक्ष संख्या-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन डायरी के रखरखाव एवं उसे निर्धारित प्रारूप में भरने के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से भी मतदान स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदेय स्थल संख्या 100, तहसील कार्यालय सम्भल के कक्ष संख्या-1 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, सीओ सम्भल कुलदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

