शाहबाद /रामपुर
Trending

अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने स्थगित किया शाहबाद थाना घेराव

राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा दो दिन में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन तय करेगा अगली रणनीति

 

अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने स्थगित किया शाहबाद थाना घेराव

राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा दो दिन में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन तय करेगा अगली रणनीति

रामपुर शाहबाद भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर द्वारा 25 अक्टूबर को रामपुर जनपद के शाहबाद थाने के घेराव की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद संगठन ने फिलहाल प्रस्तावित थाना घेराव को स्थगित कर दिया है मामला भाकियू हल के राष्ट्रीय मंत्री नदीम खान के भतीजे अनस से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर और अनस के बीच उसकी बहन के इलाज में कथित लापरवाही को लेकर विवाद हो गया था इस मामले में डॉक्टर की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया

बताया गया कि उक्त समझौते को थाने में देने के लिए भाकियू हल के राष्ट्रीय मंत्री नदीम खान और राष्ट्रीय सचिव मनोज माथुर 19 अक्टूबर को शाहबाद थाने पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी का व्यवहार उनके प्रति उचित नहीं रहा और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हुए लिखित समझौते को स्वीकार करने में भी रुचि नहीं दिखाई इससे संगठन के पदाधिकारियों में नाराजगी बढ़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!