संभल में शक्ति और खेल भावना का महाकुंभ: काइनात इंटरनेशनल स्कूल में हुआ ऐतिहासिक इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

संभल जिला के सम्भल में कायनात इंटरनेशनल स्कूल में 25-26 अक्टूबर 2026 को संभल के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा और रोमांचक खेल आयोजन हुआ, जिसने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। काइनात इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं दरवाजा, संभल ने इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 (संभल ज़ोन) का सफलतापूर्वक आयोजन कर शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर दी।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के ट्रस्टी के.एम. रफी सर के आशीर्वाद और डायरेक्टर के.एम. फहीम सर की दूरदर्शी सोच, प्रिंसिपल इमरान सर के मार्गदर्शन, जनरल सेक्रेटरी आशु शर्मा सर के विशेष सहयोग एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज ताजवर सर के कुशल नेतृत्व में किया गया। उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन और PAFI से संबद्ध इस चैंपियनशिप में 20 से 25 स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी ताकत, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में तीन मुख्य श्रेणियां रखी गई थीं। प्री सब जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 35 kg, 40 kg, 45 kg, 50 kg, 55 kg, 60 kg, 70 kg और +70 kg वजन वर्ग था। जूनियर वर्ग में कक्षा 9 से 10वीं तक के लिए 40 kg से लेकर +70 kg तक और कक्षा 11 से 12वीं तक के लिए 45 kg से लेकर +80 kg तक के वजन वर्ग निर्धारित किए गए थे। सभी मुकाबले राइट हैंड और लेफ्ट हैंड दोनों में आयोजित किए गए। बालकों के मुकाबले सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और बालिकाओं के मुकाबले दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हुए।समग्र प्रदर्शन के आधार पर बाल विद्या स्कूल, संभल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेजबान काइनात इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। फ्लाइंग ज़ोन इंटरनेशनल एकेडमी, संभल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा मिशन एकेडमी, श्री शेरवित्कारी इंटर कॉलेज बुलंदशहर, समर्थ भारती स्कूल, एंजल स्कूल संभल, एस.एन.एम. स्कूल संभल, कदीर इंटर कॉलेज, शंकर कॉलेज, हिंदी इंटर कॉलेज सहित कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी विभिन्न वजन वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।काइनात इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मेजबानी के साथ -साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि काइनात स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास, आत्म विश्वास और सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।डायरेक्टर के.एम. फहीम सर की सोच ने बनाया संभल को खेलों का केंद्र इस ऐतिहासिक आयोजन के पीछे सबसे बड़ी ताकत डायरेक्टर के.एम. फहीम सर का विजन रहा। फहीम सर ने हमेशा कहा है कि “बच्चा सिर्फ किताबों से नहीं, खेल के मैदान से भी सीखता है।” उन्हीं की सोच और संकल्प का नतीजा है कि आज काइनात इंटरनेशनल स्कूल संभल में खेल क्रांति का केंद्र बन गया है। फहीम सर ने ट्रस्टी के.एम. रफी सर के आशीर्वाद से इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया। उन्होंने हर बच्चे को समान मंच दिया, हर स्कूल को सम्मान दिया और पूरे आयोजन को पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराया। दर्शकों और अभिभावकों ने कहा कि फहीम सर जैसे दूरदर्शी डायरेक्टर की वजह से ही संभल के बच्चों को आज इतना बड़ा मंच मिला। उन्होंने न सिर्फ आयोजन कराया, बल्कि बच्चों के भविष्य की नींव रखी।जनरल सेक्रेटरी आशु शर्मा सर का रहा ऐतिहासिक सहयोग। इस सफलता में जनरल सेक्रेटरी आशु शर्मा सर का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। आशु शर्मा सर ने पूरे टूर्नामेंट के संचालन, नियमावली और बाहर से आई टीमों के समन्वय को बखूबी संभाला। उनके अनुभव और संगठन क्षमता की वजह से ही 20-25 स्कूलों का इतना बड़ा आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सका। आयोजकों ने कहा कि आशु शर्मा सर का साथ मिलना काइनात परिवार के लिए सौभाग्य की बात है।प्रिंसिपल इमरान सर के मार्गदर्शन में मिली सफलता।ट्रस्टी के.एम. रफी सर के आशीर्वाद के बाद प्रिंसिपल इमरान सर ने पूरे आयोजन को अनुशासन और व्यवस्था के साथ संभाला। उन्होंने शुरू से अंत तक हर व्यवस्था पर नजर रखी और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया।किसान यूनियन के फरहत कालेल और समाज सेविका का रहा विशेष योगदान। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के प्रमुख लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। किसान यूनियन के फरहत कालेल और समाज सेविका टीम ने आयोजन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया, व्यवस्था में सहयोग किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया। उनके आने से पूरे आयोजन को सामाजिक समर्थन मिला और संभल में एकता का संदेश गया। आयोजकों ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।आयोजन के हीरो बने ताजवर सर – बच्चों के लिए लिए सख्त और सही फैसले। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सराहना मिली मुख्य आयोजक ताजवर सर को। हर मुकाबले में उन्होंने पूरी पारदर्शिता और सख्ती बरती। न कोई पक्षपात, न कोई दबाव। वजन में मामूली अंतर पर भी उन्होंने नियमों से समझौता नहीं किया। जो बच्चा सही था, फैसला उसी के हक में गया। अभिभावकों और कोचों ने कहा कि ताजवर सर जैसे ईमानदार और टाइट फैसले लेने वाले आयोजक की वजह से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।टीम का रहा भरपूर सहयोग। इस सफल आयोजन में माफ़ाज़ कुरैशी, मोहम्मद साद, शिवम और यासर वकास सर का भी भरपूर सहयोग रहा। इन सभी ने वेटिंग, एंट्री, डिसिप्लिन और मेडल व्यवस्था को बखूबी संभाला।डायरेक्टर के.एम. फहीम सर ने कहा, “ट्रस्टी के.एम. रफी सर के आशीर्वाद, जनरल सेक्रेटरी आशु शर्मा सर के सहयोग, प्रिंसिपल इमरान सर के मार्गदर्शन, किसान यूनियन के फरहत कालेल जी और समाज सेविका के समर्थन और ताजवर सर के नेतृत्व में पूरी टीम ने जिस अनुशासन से आयोजन को संभाला है, वह काबिले तारीफ है। हमारा उद्देश्य बच्चों में सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि अनुशासन, चरित्र और स्पोर्ट्समैनशिप की भावना पैदा करना है। काइनात स्कूल हमेशा बच्चों को राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का प्रयास करता रहेगा।”जनरल सेक्रेटरी आशु शर्मा सर ने कहा, “काइनात स्कूल ने जो व्यवस्था और खेल भावना दिखाई है, वह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिसाल है। यहां के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी संभल का नाम रोशन।करेंगे । “प्रिंसिपल इमरान सर ने कहा, “यह जीत काइनात परिवार की जीत है। फहीम सर के विजन ने ही आज संभल को खेल मानचित्र पर ला दिया है।”ताजवर सर ने कहा कि संभल के बच्चों में अपार प्रतिभा है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है। 20-25 स्कूलों का यहां आना इस बात का प्रमाण है कि संभल अब खेलों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों और दर्शकों ने इस भव्य आयोजन की जमकर सराहना की और कहा कि के.एम. फहीम सर के नेतृत्व में काइनात इंटरनेशनल स्कूल ने संभल में खेल क्रांति की शुरुआत कर दी है।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)


