बदायूं
Trending

बदायूं से सैकड़ो की संख्या में देश बचाओ वोट बचाओ दिल्ली रैली में भाग लेने पहुंचेंगे कार्यकर्ता तरुण त्यागी

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूं –  आज मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बदायूं कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को ऑब्जर्वर तरुण त्यागी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने जिला शहर पदाधिकारी के साथ बैठकर बैठक की।

बैठक में मुख वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर तरुण त्यागी ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी के आवाह्न पर दिल्ली रामलीला मैदान में जो देश बचाओ वोट बचाओ रैली हो रही है उसमें हर कार्य कर्ता को दम खम के साथ पहुंचाना है और फर्जी गिरफ्तारी का बहाना बिल्कुल भी नहीं चलेगा आपको हर हालत में दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचना ही पहुंचना है।

उत्तर प्रदेश होम कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है पूर्व में भी बदायूं जनपद से रैली में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है और मुझे विश्वास है कि सैकड़ो की संख्या में यहां से लोग रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस के पर्यवेक्षक पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि हम लोग 12 तारीख को भी बहुत अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे थे और इस बार भी हम लोग दो बसें और 15 छोटी गाड़ियों के साथ दिल्ली रामलीला मैदान में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना सागर ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी से प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवाहन पर करीब 100 कार्यकर्ता अपने साधनों से वोट बचाओ देश बचाओ दिल्ली रैली मेंपहुंचेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा की बदायूं जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रामलीला मैदान में देश बचाओ वोट बचाओ रैली में भाग लेंगे।

बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन पूर्व शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मीना शाक्य और पूर्व नगर अध्यक्ष वजीरगंज सोमपाल शाक्य ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खां उर्फ फौजी, शहर महासचिव सुश्री नूर सभा,शहर महासचिव आसमां बी, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां कांग्रेस के जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत राज प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, अजय कुमार, निर्दोष वर्मा,शहजाद अली धर्मेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!