
रजपुरा, – शनिवार को दीन दयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत “VPRP Training – CLF Concept Seeding” विषयक एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खण्ड रजपुरा के सभागार में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, आसफपुर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का निर्देशन आचार्य सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी हरीश उपाध्याय तथा मुख्य प्रशिक्षक विपिन कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। सत्र सहायक के रूप में आकाश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) ने दीप प्रज्ज्वलन में सहयोग किया। इस अवसर पर विकास खण्ड के बीएमएम भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना (VPRP) के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन तथा संकुल स्तरीय संघ (CLF) की अवधारणा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।




