रामपुर यूपी
Trending

आजम खान के मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही ,, रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

  • रामपुर। आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बड़ी मुश्किलों से किसी केस में जैसे ही बरी होते हैं पुलिस तुरंत ही दूसरे केस में गिरफ्तार कर लेती है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की जेल से रिहाई के कुछ ही देर बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आज रामपुर जिला जेल से बाहर निकलते ही ED की टीम ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

विदित हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सजा निलंबित करते हुए जमानत मंजूर की थी। इसके बाद शनिवार को दोनों की रिहाई हुई। हालांकि, जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED की कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जबकि अब्दुल्ला आजम रिहा होकर अपने घर चले गए।

बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। जांच एजेंसी इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!