बबराला /सम्भल
Trending

राजघाट गंगा तट पर आयोजित हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम, गंगा नदी में प्रवाहित की गईं एक लाख भारतीय मेजर कार्प मछलियों की अंगुलिकाएं! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

राजघाट गंगा तट पर आयोजित हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम, गंगा नदी में प्रवाहित की गईं एक लाख भारतीय मेजर कार्प मछलियों की अंगुलिकाएं!

 

गंगा की जैव विविधता एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में मत्स्य विभाग की पहल!

 

 

सम्भल जिला की तहसील गुन्नौर के बबराला राजघाट स्थित गंगा नदी में मत्स्य विभाग द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। इस अवसर पर गंगा नदी में एक लाख भारतीय मेजर कार्प मछलियों की अंगुलिकाओं (फिंगरलिंग्स) को प्रवाहित किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग सम्भल विवेक कुमार ने बताया कि गंगा नदी की जैव विविधता एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के उद्देश्य से विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारतीय मेजर कार्प मछलियों के संवर्धन से नदी की जैव संपदा को मजबूती मिलेगी तथा जलीय जीवों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।कार्य क्रम में खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमलकांत, तहसीलदार गुन्नौर एवं नायब तहसीलदार गुन्नौर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!