बदायूं से दिल्ली रामलीला मैदान वोट बचाओ देश बचाओ कांग्रेस की रैली में जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने लिया भाग
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं से दिल्ली रामलीला मैदान वोट बचाओ देश बचाओ कांग्रेस की रैली में जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने लिया भाग
बदायूं, दिल्ली पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बदायूं जनपद के कांग्रेसजन 31 अक्टूबर 2026 की रात 8:00 बजे एक बस एवं पांच छोटी गाड़ियों से वोट बचाओ देश बचाओ रामलीला मैदान दिल्ली में हो रही रैली में भाग लेने के लिए निकले।
सुबह प्रातः बाद 5:00 बजे सभी कांग्रेसी 17 न्यायमूर्ति मार्ग प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के निवास पर पहुंचे यहां पर सभी ने प्रातः कर्म करने को प्रातः का चाय नाश्ता किया करीब 9:00 बजे करीब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष विधायक माननीय अनुराधा मिश्रा ने सभी जनपद से आए कांग्रेसियों से भेंट की और उनको धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी लोगों की बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करती हूं कि आप लोग पूरी रात चलकर यहां पर पहुंचे। अध्यक्ष ने ग्राम खिरिया बाकरपुर के प्रधान रहे श्री सिंह विकलांग होने के बावजूद भी रैली में आए उनका विशेष धन्यवाद प्रकट किया। इसके उपरांत कांग्रेसियों पैदल मार्च करते हुए जुलूस के रूप में
रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचे, और कार्यक्रम में अंत तक रहे शाम को 6:00 बजे होना बदायूं के लिए प्रस्थान किया किया।
ओमकार सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर , जिला कांग्रेस कमेटी के बदायूं में बीएसए रहे डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोर पाल प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन,जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने सभी साथ आने वालों का आभार प्रकट किया।
दिल्ली जाने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियासत खान ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, छोटेलाल जाटव, पूर्व जिला से मुजाहिद रजा, इकराम अली सुभाष यादव एडवोकेट अच्छन, राजाराम जाटव,तेजेंद्र कश्यप, नंदलाल कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव योगेंद्र कुशवाहा कांग्रेस जन शामिल रहे।
्


