टीपू सुल्तान शेर-ए-मैसूर यौमे में पैदाइश पर विशेष डाक्टर इफ्तेखार अहमद कुरैशी की कलम से

विशेष लेख
10 नवंबर 1750 को मैसूर के सुल्तान हैदर अली के घर एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ, जिसने आगे चलकर पूरी दुनिया को बताया कि गुलामी से मौत बेहतर है।
वही बच्चा इतिहास में टीपू सुल्तान के नाम से मशहूर हुआ।
टीपू सुल्तान का ताल्लुक़ क़ुरैश क़बीले से था। इतिहास की किताबों में दर्ज है कि उनके आबा-व-अजदाद का सिलसिला क़ुरैश से जा मिलता है, उसी क़ुरैश क़बीले से जिससे हमारे नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का ताल्लुक़ था। इसीलिए आपके नाम के साथ सुल्तान के साथ-साथ क़ुरैशी निस्बत भी लिखी जाती है।
टीपू सुल्तान सिर्फ़ एक बादशाह नहीं थे, वह एक आलिम, एक मुजाहिद, एक वैज्ञानिक और एक आदिल हुक्मरान थे।
उनकी कुछ बातें जो इतिहास कभी नहीं भूलेगा
1. शेर की तरह जीना
उनका मशहूर जुमला है _”शेर की एक दिन की ज़िंदगी, गीदड़ की सौ साल की ज़िंदगी से बेहतर है”_
उन्होंने इस पर अमल करके दिखाया। 4 मई 1799 को श्रीरंगपट्टनम के क़िले पर अंग्रेज़ों से लड़ते हुए शहीद हो गए, लेकिन हथियार नहीं डाले।
2. अंग्रेज़ों के सबसे बड़े दुश्मन
अंग्रेज़ों ने हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा ख़ौफ़ अगर किसी से खाया तो वह टीपू सुल्तान से खाया। उन्होंने अंग्रेज़ों से 4 जंगें लड़ीं। अगर मीर सादिक़ जैसे ग़द्दार साथ न देते तो अंग्रेज़ कभी मैसूर न जीत पाते।
3. रॉकेट के खोजकर्ता:
दुनिया का पहला जंगी रॉकेट टीपू सुल्तान ने बनाया था। आज NASA भी मानता है कि मैसूरी रॉकेट ही आधुनिक रॉकेट की बुनियाद है।
4. रिआया के लिए इंसाफ़
उनकी सल्तनत में हिंदू और मुसलमान सब बराबर थे। उनके दरबार में 156 मंदिरों को चंदा मिलता था। उन्होंने कभी मज़हब के नाम पर ज़ुल्म नहीं किया।
5. व्यापार और तरक्क़ी
उन्होंने मैसूर में रेशम का उद्योग शुरू किया, बाँध बनवाए, सड़कें बनवाईं, और अपनी करेंसी चलाई।
आज जब हम 10 नवंबर को उनको याद करते हैं तो हमें यह सोचना चाहिए कि हमने अपनी नस्लों को क्या दिया?
टीपू सुल्तान ने हमें ग़ैरत दी, आज़ादी दी, सिर उठाकर जीना सिखाया।
अल्लाह तआला टीपू सुल्तान रहमतुल्लाह अलैह की मग़फ़िरत फ़रमाए और उनके दर्जात बुलंद फ़रमाए। आमीन।
शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान ज़िंदाबाद
डॉ. इफ़्तेख़ार अहमद क़ुरैशी
प्रदेश अध्यक्ष, क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजि. उत्तर प्रदेश



