यूपीशाहजहांपुर
दो नाबालिग किशोरियों के शव पेड़ पर लटके मिले।

उत्तर प्रदेश –
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के हरैया गांव में सोमवार सुबह दो सहेलियों के शव एक ही पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटके मिले।
दोनों की उम्र 17 और 15 साल थी। सुबह करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।
दोनों किशोरियों के घरों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा के मुताबिक, दोनों सहेलियां थीं और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।



