बदायूं
Trending
नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली मुनिराज का बदायूँ आगमन पर गार्द सलामी के साथ किया गया स्वागत, पुलिस लाइन सभागार में कानून एवं व्यवस्था तथा अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली मुनिराज का बदायूँ आगमन पर गार्द सलामी के साथ किया गया स्वागत, पुलिस लाइन सभागार में कानून एवं व्यवस्था तथा अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
शनिवार को नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली मुनिराज के जनपद बदायूँ आगमन पर पुलिस लाइन में गार्द सलामी देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों एवं मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों की समीक्षा की गई ।


