देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने कृतज्ञ भाव से किया स्मरण
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूं आज शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षता मुन्नालाल सागर की अध्यक्षत में भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए और कृतज्ञ भाव से स्मरण करते हुए मनाया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ऐसी विषम परिस्थितियों में देश के प्रधानमंत्री बने उस समय देश बहुत गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था उस समय भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी योग्यता प्रदर्शित करते हुए देश को उन परिस्थितियों से उबारा और उनके कार्यकाल में भारत एक विकासशील भारत बना और भारत में उपयोग में आने वाली हर चीज भारत में ही बनने लगी, भारत एक विकासशील भारत बना आज देश की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं, भाखड़ा नांगल बांध, दामोदर घाटी परियोजना,भूमि सुधार और जमीदारी उन्मूलन योजना, सहकारी खेती और सहकारी समितियां की योजना, औद्योगिक नीति, भिलाई राउरकेला, दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईटी आईआईएम,एम्स, इसरो जैसी परियोजनाएं उन्हीं की देन है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की बच्चों में पंडित जवाहरलाल नेहरू बहुत लोकप्रिय थे और उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे और आज उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने चाचा नेहरू को याद करते हुए कहा की पूरे विश्व में भारत की एक मजबूत पहचान बनाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ही थे।
कार्यक्रम मैं पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, शहर कांग्रेस कमेटी को उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव नूर सबा, शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां, सर्वेश कुमार शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरीश कश्यप ,शमीम खान, कृष्ण वीर ,अजय कुमार ,अकील अहमद शोएब खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।


