बदायूं
Trending

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के चतुर्थ दिवस पर स्कूली बच्चों को सुरक्षित यातायात के प्रति किया गया जागरूक

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 19 नवंबर 2026 को चतुर्थ दिवस पर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा टिथोनस स्कूल के बच्चों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने, सड़क पार करने से पहले दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने, यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक लाइट का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई,साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने की महत्वता बताई गई,

बच्चों को यह भी बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा सड़क पर हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभ से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!