अलापुर व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये01 अभियुक्त को मय माल 1.168 किलोग्राम पीली धातु (अनुमानित कीमत – लगभग 1.5 करोड़ रूपये) सहित किया गिरफ्तार।*

प्रेस नोट- दिनांक 19.01.2026
थाना अलापुर, जनपद बदायूँ
*थाना अलापुर पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये महाराष्ट्र के जनपद सांगली के आटपाड़ी बैंक से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को मय माल 1.168 किलोग्राम पीली धातु (अनुमानित कीमत – लगभग 1.5 करोड़ रूपये) सहित किया गिरफ्तार।*
थाना आटपाडी जिला सांगली राज्य महाराष्ट्र में दिनाँक 07/01/2026 की रात को जिला सांगली में बैंक कार्यालय की खिड़की काटकर प्राइवेट लॉकर में रखे सोने चाँदी के गहने एवं कुछ नगदी चोरी करने की घटना के संबंध में थाना आटपाड़ी जनपद सांगली में मु0अ0सं0 08/2026 अन्तर्गत धारा 331(3)/331(4)/305A बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण के सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा जनपद सागंली के क्राइम ब्रान्च से सम्पर्क करते हुये घटना कारित करने वालो के बारे मे जानकारी दी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अलापुर के नेतृत्व में आज दिनाँक 19.01.2026 को जनपद सांगली (महाराष्ट्र) पुलिस टीम, थाना अलापुर पुलिस टीम एवं जनपद बदायूँ की एसओजी / सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु ग्राम गभियाई से ग्राम ईकरी को जाने वाले मार्ग पर राजकीय इण्टर कालेज के पास घेराबन्दी करते हुए समय करीब 00.50 बजे रात्रि में अभि0 राहुल शर्मा पुत्र रजमेश शर्मा नि0 वार्ड नं0 04 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ को मय उक्त घटना में चोरी हुई 02 अदद बिस्किट पीली धातु कुल वजन 1.168 किलोग्राम बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरण -* गिरफ्तार अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र रजमेश शर्मा निवासी वार्ड नं0 04 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ द्वारा पूछने पर बताया कि मैने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करने की योजना बनाई। मैने दिल्ली से एक सेकेन्ड हैण्ड गाड़ी DL नम्बर स्कार्पियो सफेद रंग 7 लाख में खरीदकर अपने साथियों के साथ मिलकर प्लूस गाँव जनपद सांगली, महाराष्ट्र में पहूँचे। जहाँ मेरे साथियों द्वारा किराये पर कमरा लिया गया । 07 जनवरी 2026 की रात्रि को अपने साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट के जनपद सांगली के आटपाड़ी बैंक से लगभग 30 किलो ग्राम चाँदी व 5.5 से 6.0 किलोग्राम सोना व लगभग 4.5 लाख रूपये की चोरी की थी । मेरे हिस्से में पीली धातु का 1.168 किलोग्राम हिस्सा आया था । जिसे मैने साथी की मदद से पिंघलाकर बिस्किट के रूप मे परिवर्तित कर लिया था और इसे बेचने के उद्देश्य से घूम रहा था।
*विवरण बरामदगी* –
1.168 किलोग्राम पीली धातु के दो अदद बिस्किट (अनुमानित कीमत-लगभग 1.5 करोड़ रूपये)
*गिरफ्तार अभि0 का विवरण -*
अभि0 राहुल शर्मा पुत्र रजमेश शर्मा नि0 वार्ड नं0 04 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम* –
1. थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह थाना अलापुर व चौकी प्रभारी ककराला सुमित कुमार जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम ।
2. श्री माधो सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक स्वाट मय टीम जनपद बदायूँ।
3. उ0नि0 श्री धर्वेन्द्र कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम।
*गिरफ्तारी मे सम्मिलित महाराष्ट्र पुलिस का विवरण* –
1. सहा0 पुलिस निरीक्षक श्री पंकज पवार
2. सहा0 पुलिस निरीक्षक श्री जयदीप कलेकर क्राइम बान्च्र सांगली मय पुलिस टीम
*सोशल मीडिया सेल, बदायूँ।*




