बिसौली
Trending
दो दिन पूर्व बिसौली तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान के चलते दो बच्चियों सहित पांच लोगो ने गवाई थी जान ,,मंत्री गुलाब देवी व पूर्व बिधायक ने शासनिक व प्रसाशनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ित परिवारों को सोंपा 4 लाख की राहत राशि का चेक
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – दो दिन पूर्व बिसौली तहसील क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान एवं बारिश के दौरान हुई दुःखद घटनाओं में पेड़ गिरने से दबकर श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी अमर सिंह, निवासी ग्राम तर्क परौली, परगना इस्लामनगर, तहसील बिसौली तथा टीन शेड गिरने से श्रीमती रामश्री पत्नी छत्रपाल, निवासी ग्राम फतेहपुर बीरमपुर, तहसील बिसौली, जनपद बदायूं की असामयिक मृत्यु हो गई थी।
पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री द्वारा परिजनों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

