आसफपुर (बदायूं)

समूह सखी मॉड्यूल – 1 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर ( बदायूं – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल – 1 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रशिक्षक डी आर पी राधा , हेमंत बाबू , व बी आर पी अंजली व नीरू सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से सम्बंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभल जिले के विकास खंड असमोली क्षेत्र से 35 व पंवासा क्षेत्र की 49 महिला प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभल जिले के हयातनगर स्थित जे पी गेस्ट हाउस में 11 मई 2026 से 14 मई 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी आसफपुर प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!