कंपोजिट विद्यालय की रसोई से गैस सिलेंडर चोरी , इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर
कहीं स्टाफ की आपसी खींचतान तो नहीं ?

आसफपुर – क्षेत्र के गांव तखौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में रसोई से गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले को लेकर संबंधित विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार मथुरिया ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांचकर खुलासा करने की मांग की है ।
प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीती रात मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने विद्यालय के मुख्य द्वार के छोटा दरबाजा खुले रहने का फायदा उठाकर विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिए ।
उन्होंने बताया कि जब वे बुधवार को सुबह के समय विद्यालय पहुंचे तो रसोई का ताला टूटा मिला और रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर नहीं मिले ।
बताया जा रहा है कि विद्यालय के मुख्य द्वार से सटा छोटा दरबाजा अक्सर खुला रहता है जिसके चलते विद्यालय परिसर में आम लोगों की आवाजाही बनी रहती है और अज्ञात लोगों ने मौके का फायदा उठाकर परिषदीय विद्यालय को निशाना बनाया ।
वहीं कड़वा सच ये भी है कि कुछ विद्यालयों में स्टाफ व मिड डे मील को लेकर भी स्टाफ में ही खींच तान चल रही होती है। सामान खरीदा ही नहीं जाता और बिल वाउचर लगा कर उपभोग प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया जाता है और जब विभागीय उच्च अधिकारी द्वारा कभी जांच की जानी होती है तो उससे पहले ही चोरी की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराके इतिश्री कर ली जाती है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है । आशा है इस चोरी को ठंडे वस्ते में नहीं डाला जाएगा।
आसफपुर से दानवीर सिंह

