बदायूंयूपी
Trending

रामा नर्सिंग होम -मरीज की मौत, हंगामा, शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन।

 

बदायूं

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा चौक के रामा नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजवीर पुत्र शेर सिंह, निवासी उपरैला, थाना अलापुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मरीज पिछले 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। परिजनों का आरोप है कि इलाज पर करीब ₹5.50 लाख खर्च हो गए, जिसके लिए उन्हें जमीन तक बेचनी पड़ी। उनका यह भी आरोप है कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल ने उसे रेफर करने की बात कहकर बाहर कर दिया। साथ ही विरोध करने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर ईंट-पत्थर फेंकने का भी आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!