बिसौली
Trending

भाकियू टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जन्मदाता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने महात्मा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा प्रसाद वितरण करके पंचायत की शुरुआत की। पंचायत में सभी वक्ताओं ने किसानों के मसीहा महात्मा टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला तथा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अमित चौधरी व नायब तहसीलदार मो. हारिस को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अति बरसा होने के कारण 25 से लेकर 60% तक फसलों में नुकसान हुआ है, उसके सर्वे की मांग की गई तथा फसलों के नुकसान के कारण वसूली स्थगित करने की मांग की गई। गौशालाओं से गायों को मुक्त किया जाए और जो गायों को अनुदान दिया जाता है, वह सरकार द्वारा सीधा किसानों को दिया जाए। तहसील प्रशासन द्वारा अंश ग्राम सभा में मीटिंग करके सही कराए जाएं। आसफपुर बिजली घर से भरतपुर की दूरी 22 किलोमीटर है जिसमें कुछ तार लोहे के रोजाना लाइन टूट जाते है। भरतपुर क्षेत्र के किसान विद्युत समस्या से बहुत परेशान है। एसडीओ आसफपुर को किसान यूनियन द्वारा ज्ञापन देकर विद्युत समस्या के निदान की मांग की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सोपाली यादव, राजेश्वर सिंह, योगेश यादव, रवि यादव, लल्ला सिंह चौहान, महबूब अली, श्याम सिंह, कृष्णवीर, सुमित यादव, मुनेंद्र कुमार, भुवनेश मिश्रा, लटूरी सिंह, सुल्तान सिंह, उदयवीर सिंह, हेमंत, अशर्फीलाल, अमरपाल यादव, अफजाल हुसैन, सतेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!