दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज के आनंदपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत सदस्य अनिल कृष्ण ने फीता काटकर किया उद्घाटन

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

आनंदपुर। गांव आनंदपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अनिल कृष्ण ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन एवं टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन मुकाबले को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!