फैजगंज बैहटा
Trending
फैजगंज बेहटा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूं जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फैजगंज बेहटा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान शिम्बू पुत्र नत्थू निवासी ग्राम खंडुआ, थाना चंदौसी, जनपद संभल के रूप में हुई है। आरोपी संबंधित आर्म्स एक्ट के मुकदमे में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। फैजगंज बेहटा पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए बुधवार को 3 बजे करीब उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।



