अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को चोरी की 03 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा तथा चोरी किये गए अन्य उपकरण सहित किया गिरफ्तार
वजीरगंज – बदायूं एसएसपी डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में व एसपी ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कुमार कठेरिया के पर्यवेक्षण में व बिसौली सीओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत रविवार को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 311/2025 धारा 305 बीएनएस की घटना का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभि0गण 1- अभय पाठक पुत्र बब्लू पाठक, 2. अभिषेक पाठक पुत्र पवन पाठक निवासीगण ग्राम बैहटा पाठक थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ को मय चोरी की 03 मो0सा0, 01 ई-रिक्शा, 01 इनवर्टर, 03 बैटरे व 12 घण्टियां बरामद कर मु0अ0स0 311/25 धारा 305 बीएनएस में धारा 317(2)/317(4)/318(4) बीएनएस की वृद्धि करते हुये गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभि0गण को मान न्यायालय के समक्ष भेजा गया
हम आपको बता दें कि बीते 12.सितंबर 2025 को बच्चन मियाँ पुत्र मुम्ताज हुसैन निवासी मो0 खेड़ा वार्ड नं0 11 कस्बा सैदपुर थाना वजीरगंज ने थाने पर तहरीर सूचना दी कि सैदपुर के जंगल में बने वादी के फार्म हाऊस से . अभिषेक पाठक पुत्र पवन पाठक . अभय पाठक पुत्र बब्लू पाठक निवासीगण बेहटा पाठक थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ द्वारा एक बैटरा इन्वर्टर का व एक बैटरा वही खडे ट्रैक्टर से दिनांक 11.09.25 को चोरी हुआ है । जिसके आधार पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0 311/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । तब से ही पुलिस को चोर व चोरी हुये सामान की तलाश थी । आज दिनांक 14.09.2025 को दोनो अभि0गण को चोरी की 03 मो0सा0, 1 ई-रिक्शा व 3 बैटरे तथा एक इनवर्टर व 12 घण्टियो के साथ कस्बा सैदपुर के बिजली घर से थोडा आगे कुर्वी रोड से गिरफ्तार किया गया ।
*पूछताछ विवरण -* पूछताछ पर दिनांक 11.09.25 को सैदपुर के जंगल में बने फार्म हाऊस से एक बैटरा इन्वर्टर का व एक बैटरा वही खडे ट्रैक्टर से चोरी करना बताया । साथ ही और अन्य स्थानो से चोरी करना बताया । जिसमें दिनांक 09.09.25 को मो0सा0 अपाचे नवादा चौकी बदायूँ के पास बैंक के सामने से तथा 10.09.25 को रेलवे स्टेशन आंवला से ई-रिक्शा चोरी किया करना तथा दिनांक 18.08.2025 को गांव मलिकपुर बिचौला थाना जरीफनगर के जंगल में बने कुइया बाबा के आश्रम में मन्दिर से इन्वर्टर बैटरा और घण्टी चोरी करना दिनांक 21.08.2025 को ग्राम भोयस थाना जरीफनगर में बने पंचायत घरो से एक कम्प्यूटर डेल कम्पन्नी, सीसीटीवी कैमरा डीवीआर, एक प्रिन्टर, व 02 बैटरे ल्यूमिनियस व इन्वर्टर आदि सामान चोरी करना व दिनांक 04.08.25 को थाना उघैती के गांव रियोनाई दलाई की ग्राम पंचायत घर से इन्वर्टर बैटरा सीसीटीवी रिसिविर व यूपीएस चोरी करना दिनांक 02.09.25 की रात्रि में थाना फैजगंज बैहटा की नगर पंचायत मुडिया धुरैकी में स्थित सत्या ट्रेडर्स गर्ग माल के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोरी करना दिनांक 08.09.25 की रात्रि में कस्बा बिसौली में ओम प्लाजा के सामने खडी ई-रिक्शा से 4 बैटरी चोरी की करना तथा दिनांक 09.09.25 की रात्रि में बिसौली थाना क्षेत्र के नवादा रोड ग्राम भटपुरा में स्थित स्कूल से चांदी की मूर्ति व नगदी चोरी करना पूर्व में बरेली व दिल्ली से दो अदद मो0सा0 पैशन प्रो न0 UP 25AR 5919 व मो0सा0 ग्लैमर न0 DL 4SBM 1379 चोरी करना बताया । अभियुक्तगण को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।





