वजीरगंज (बदायूं)
बिसौली को एक और ज़ख्म ……,नगर के दो युवा व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत।
गंगा एक्सप्रेस हाईवे बनकोटा के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार दो सर्राफा व्यापारियों की हुई मौत। हम आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद बदायूं के
थाना वजीरगंज क्षेत्र के बन कोटा इलाके के जुल्हेपुरा भमोरी के पास अनियंत्रित हो कर कर पलट गई जिसमें सवार कस्बा बिसौली निवासी सर्राफा व्यापारी अंशुल वार्ष्णेय पुत्र केशव, स्पर्श पुत्र आलोक गर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर टहलने निकले तो लोगों ने देखा कि एक कार क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है और जिसमें दो लोगों की मृत्यु होने की खबर मिली सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




