लखीमपुर/खीरी

पीएचसी प्रभारी ने खाया ज़हर। दौराने इलाज मौत।

 

लखीमपुर/खीरी

सीएचसी फरधान अंतर्गत आने वाली पीएचसी कालाआम के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में उनकी मौत हो गई। वे पांच वर्ष से यहां तैनात थे। उन्होंने शुक्रवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्हें स्टाफ के लोग ओयल जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान डॉ. विनोद की मौत हो गई।सीएचसी फरनान के अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि डॉ. विनोद गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने जहर क्यों खाया, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वे पीएचसी में बने आवास में रहते थे। लखनऊ में पोस्टमाॅर्टम होने के बाद उनका शव लेकर परिजन गृह जिला गाजीपुर चले गए हैं। #सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने बताया कि डाॅ. विनोद कुमार कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से केजीएमययू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!