Uncategorized
ट्रेन पकड़ने के चलते युवक की मौत।
कानपुर
सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक ट्रेन के आखिरी कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। कुछ ही सेकेंड में ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना तेज़ था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। जीआरपी और आरपीएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है।




