जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस* द्वारा *न्याय तक पहुंच कार्यक्रम* एक दिवसीय वॉलेंटियर कार्यशाला का आयोजन
बदायूं
जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस* द्वारा *न्याय तक पहुंच कार्यक्रम* को विकास खण्ड म्याऊं सभागार कक्ष बदायूं में एक दिवसीय वॉलेंटियर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) द्वारा आए सभी अतिथि एवं वॉलेंटियर का परिचय कर मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर प्रोगाम का शुभारंभ किया गया प्रोग्राम में महिला कल्याण विभाग से छवि वैश्य डी.एम.सी. द्वारा विभाग की विभिन्न प्रकार की जैसे कन्या सुमंगला योजना, निरक्षित पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में प्रीति चौहान जेंडर स्पेशलिस्ट ने सभी टोल फ्री नंबर के विषय में 108, 181,112, 1076, 1930 के विषय में विस्तार से जानकारी दी। और इसी क्रम में मुख्य सेविका दीक्षा यादव ने बच्चों के टीकाकरण, पोषाहार व विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपर वाइजर सुनील कुमार ने बच्चों के बाल अधिकार टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से आनंद कुमार द्वारा छ: रोग के बारे जैसे टी वी, मलेरिया, टाइफाइड जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे जानकारी दी और प्रोगाम मैनेजर द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसी के साथ काउन्सलर चेतना ने बाल अधिकार, बाल शोषण के बारे में बताया तथा संस्था समन्वयक देवेन्द्र पाल ने बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारे में और श्रम विभाग से मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी बताया। ए.डी. ओ. कृष्ण पाल सिंह द्वारा ब्लॉक स्तर पर चल रही समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह ने आए सभी अतिथि एवं वॉलेंटियर का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रोग्राम के बारे में व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ प्रशिक्षण में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए संस्था समन्वयक देवेन्द्र पाल द्वारा समापन किया गया।





