बदायूं

मण्डलायुक्त ने किया एसआईआर के कार्यां का निरीक्षण, बीएलओ सम्मानित।


बदायूँ : 29 नवम्बर। 
मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी ने शनिवार को दातागंज तहसील विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने से न छूटे। उन्होंने अपनी भाग संख्या का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाले आंगनबाड़ी अनुपम सिंह, बबीता गुप्ता, शारदा एवं रोजगार सेवक हरिओम सहित 04 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
मण्डलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का त्रुटिहीन व पारदर्शी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला  है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यां में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण निष्पक्षता व सूचितापूर्ण ढंग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य एक पुनीत व पवित्र कार्य है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निरंतर किए जा रहे कार्यां की समीक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में बीएलओ (बूथ लेबल अधिकारी) को दिए जाने वाले मानदेय दोगुना कर दिया है।
उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम अवश्य जोड़े जाएं तथा मृतकों, स्थानांतरित या दोहराए गए नामों को हटाकर सूची को अद्यतन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने पाया कि कुछ बूथों पर फार्म-6, 7 व 8 की प्रविष्टियों में प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर समय से अपलोड किए जाएं ताकि कार्यों की निगरानी सुचारू रूप से की जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!