बिजनौर

जान गंवाने वाले दो बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के परिजनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की मुलाकात।

बिजनौर। SIR-2025 के दौरान बने अत्यधिक दबाव और लगातार बढ़ते काम के बोझ तले अपनी जान गंवाने वाले दो बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के परिजनों से शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की और परिवारों के दुख में सहभागी बने। कांग्रेस अध्यक्ष सtबसे पहले किरतपुर ब्लॉक के ग्राम भरेकी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय राजवीर सिंह के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि पार्टी उनकी हर जरूरत पर साथ खड़ी मिलेगी। इसके बाद वे धामपुर पहुंचे, जहां मोहल्ला बड़वान निवासी स्वर्गीय शोभा रानी (पत्नी कृपाल सिंह सैनी) के परिवार के साथ बैठकर उनके दर्द को सुना और
हालात पर गहरा शोक व्यक्त किया।अजय राय ने कहा कि BLO लोकतंत्र की ज़मीन पर काम करने वाले सबसे अहम कर्मी हैं, लेकिन SIR से जुड़े काम का बोझ जिस स्तर तक पहुंच गया है, उसने हालात भयावह बना दिए हैं और कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली और बढ़ते दबाव ने BLO को मानसिक रूप से तोड़ने वाला माहौल बना दिया है और कांग्रेस इस मुद्दे को हर मंच पर मजबूती से उठाएगी ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से यह मांग की कि मृतक BLO परिवारों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए, SIR कार्यों में लग रहे अतिरिक्त भार को कम किया जाए और बच्चों व परिवारों को मानसिक और सामाजिक सहारा देने की व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी कार्यस्थल पर अनुचित दबाव या लापरवाही सामने आए, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और AICC सदस्य हैनरीता राजीव सिंह, आर.के. सिंह (पूर्व IAS), शेरबाज़ पठान, हुमायूं बेग, मुबश्शिर ज़मा खान, सुधीर पाराशर, साजिद अली खान, मुदस्सिर ज़मा खान, मोहम्मद सलीम, जावेद अंसारी, ठाकुर गौतम, नीरज चौधरी, जसराम सिंह, शेख अंजार, सलेक चंद, वसीम अकरम, ठाकुर आदित्य चौहान, जफर मलिक, मिस्बाह उल हसन, हरिराज सिंह, फुरकान महमूद, डॉ. नदीम नजाकत खान, फहीमुर्रहमान, सुधीर कुमार, वसी-उर-रहमान, अनिल त्यागी, नजाकत कंबोर, हाजी अहसन, हाजी नसीम, मोहम्मद नवेद, नौशाद अंसारी, जुल्फिकार, नासिर चौधरी, प्रदीप ठाकुर, अहसान जमील, मीनाक्षी सिंह, नाजिम जबी, अयान जावेद, हिमांशु देवरा, हरि सिंह सागर, अज़ीम, सुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस ने दोनों शोकाकुल परिवारों को भरोसा दिलाया है कि न्याय और सहायता दिलाने की हर कोशिश में वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!