गन्ना से भरा ओवरलोड ट्राला अचानक पलटा।
बदायूँ। वनकोटा गंगा एक्सप्रेसवे के पास में निर्माणाधीन पुलिया के पास वुद्धवार रात्री आठ बजे गन्ना से भरा एक ओवरलोड ट्राला अचानक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में अचानक चला गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर सड़क किनारे जा गिरा। गांव टिकला सेन्टर से यदुशुगर मील बिसौली ले जा रहा था
ट्राला चालक सोमेन्द्र ने बताया कि उस समय किसी अधिकारी का काफ़िला वहाँ से गुजर रहा था, जिसके कारण वह वाहन को साइड में करने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान गड्ढे में पहिया फँसने से ट्राला पलट गया।
हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ओवरलोड ट्राला पलटने से सड़क पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन पुलिया और सड़क पर बने गड्ढों को दुर्घटना का मुख्य कारण बताते हुए प्रशासन से तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।





