संयुक्त विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बी आर पी का एक मासीय सर्टिफिकेशन कोर्स का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को मार्ग दर्शन कराया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे बी आर पी का संचालित एक मासीय सर्टिफिकेशन कोर्स के आवासीय प्रशिक्षण में अलीगढ़ के संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव ने निरीक्षण किया ।
इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने सभी बी आर पी प्रतिभागियों को मार्ग दर्शन प्रदान किया ।
इस अवसर पर आला अधिकारी मंशा राम यादव ने सभी प्रतिभागियों को लगन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण कर भविष्य में होने वाले ऑडिट कार्यक्रमों का औचित्य पूर्ण एवं तथ्य परक प्रपत्र / रिपोर्ट प्रस्तुत करने व भविष्य में सोशल ऑडिट की गुणवत्ता एवं उपयोगिता बढ़ाने की ओर इंगित किया ।
उन्होंने प्रतिभागियों को ड्राफ्ट प्रतिवेदन करते समय तथ्य परक साक्ष्य सलंग्न करते हुए रिपोर्ट को औचित्य पूर्ण बनाने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया ।
निरीक्षण के दौरान आलाधिकारी ने संस्थान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पांच जनपदों से सभी बी आर पी प्रतिभागियों से कार्यक्रम से संबंधित मूलभूत सुविधाओं जैसे रहन – सहन व खान – पान जैसी आवश्यक जानकारी ली । इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने संस्थान की मूल भूत सुविधाओं पर रचनात्मक हवाला देते देते हुए संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय सहित संस्थान के स्टाफ की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , आकाश कुमार सहभागिता कर रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलीगढ़ , इटावा , हापुड़ , शामली व बागपत पांच अंतर्जनपदीय बी आर पी प्रतिभागी जयकृष्ण श्रीवास्तव , जय शिव मिश्र , हरिशंकर , मौहर सिंह , रूप रानी , मधु शर्मा ,सुनीता , प्रतिभा राघव , अवरार अहमद , गीता सिंह मुकेश कुमार शर्मा , हंस राज सिंह , ईश्वर पाल , इंद्र पाल सिंह चौहान , राजकुमार , सत्यवती , राकेश कुमार , सुनील दत्त शर्मा , विपिन कुमार शर्मा , सुधीर कुमार , तरन्नुम , नरेंद्र कुमार , बृजेश कुमार , सुघर सिंह , वीर पाल , सोपाली , भगवान सिंह , खजन सिंह , मनोज कुमार , श्यौराज सिंह , तेज पाल ,प्रदीप कुमार , सुभाष चंद्र , शैलेन्द्र कुमार व सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह




