
बदायूँ। थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा राजस्व विभाग मौन। जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र डम्बर निवासी ग्राम सिगंथरा का आरोप है।परगना सतासी की गाटा संख्या 1417रकबा 0.045 हे व 1418 रकबा 0.160 हे का सहखातेदार हैं। प्रार्थी को चकबंदी के दौरान हिमाचल में मजदूरी करता था चकबंदी विभाग ने उस दौरान उसके नाम का चक काट कर दिया गया था, उसी समय दबंगों द्वारा पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। रामेश्वर उर्फ रम्मू पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम सिंगथरा थाना वजीरगंज के निवासी हैं विपक्षी दबंग भूमाफिया आए दिन पीड़ित को गाली गलौज और मारपीट करने पर आमदा हो जाते है। परेशान कर रहे हैं तथा पीड़ित की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया हैं।पीडित रमेश ने कई बार इसकी शिकायत बिसौली उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी वदायूं से भी की। उसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पीड़ित की जमीन को कब्जा मुक्त कराने में राजस्व विभाग असफल रहा है क्योंकि पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र के लेखपाल की दबंग के साथ अच्छी साठ गांठ है, जिस कारण प्रार्थी को न्याय नहीं मिल पा रहा है ,जिससे पीड़ित दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट।




