बदायूं
Trending

जिला क्षय रोग केंद्र बदायूं को होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन

टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को जनपद बदायूं के लिए शासन द्वारा एक हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जिला क्षय रोग केंद्र बदायूं को उपलब्ध कराई गई है इस मशीन के द्वारा उन मरीजों का एक्सरे किया जाएगा जो दूरस्थ क्षेत्रों से अस्पताल आने में असमर्थ हैं एवं जिला जेल मेँ सभी बंदियों का एक्स रे किया जायेगा जहां से लोगों को बाहर नहीं लाया जा सकता है l हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के द्वारा टी बी के बीमारी के मरीजों का अब आसानी से पता लगाया जा सकता है l जिला जेल एवं दूरस्थ क्षेत्र के मरीज जो अस्पताल आने मेँ असमर्थ हों उन मरीजों मेँ अब सुगमता से टी बी की बीमारी का पता लगाया जा सकता है एवं सुगमता से उनका टी बी का इलाज शुरू हो सकेगा l हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का आज डॉ रामेश्वर मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं एवं श्री राजेंद्र कुमार जेल अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया l सर्वप्रथम जिला जेल में सभी बंदियों का एक्स रे करने हेतु एवं बलगम की सी बी नाट मशीन द्वारा जाँच करने हेतु स्वास्थ्य कैम्प का रोस्टर बनाया गया है जो की 2 जनवरी से 8 जनवरी तक चलेगा l कैंप के माध्यम से जिला जेल में सभी बंदियों का एक्स रे किया जाएगा एवं टी बी से संभावित लक्षणों के मरीजों की बलगम की जांच सी बी नेट मशीन द्वारा की जाएगी l एक्स-रे एवं सी बी नेट मशीन द्वारा जो टी बी के मरीज डायग्नोज किए जाएंगे उनका जेल के अंदर ही तुरंत टी बी का इलाज शुरू कर दिया जाएगा एवं उनका आधार कार्ड एवं बैंक का खाता लेकर निश्चय पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा जिससे मरीजों को मिलने वाली ₹1000 प्रति महीने की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की जा सके l जिला जेल में आज 20 मरीजों की जांच एवं एक्स रे किए गए l जिला जेल में कैंप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर विनेश कुमार,जेल अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार,जेलर श्री रनंजय सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री कमलेश शर्मा,एक्स-रे टेक्नीशियन श्रीमती संध्या दिवाकर लैब टेक्नीशियन श्रीमती ज्योति टी वी एच वी श्री अनुज कुमार एवं श्री गोपाल सिंह जेल फार्मासिस्ट उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!