बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया नए ईट भट्टा का शुभारंभ!!

बिसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासी धर्मवीर सिंह यादव के नवीन प्रतिष्ठान “हमारा बिक्र फील्ड” का शुभारंभ गुरुवार को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान विशनपुरी चौराहा, लिलौर बुजुर्ग, तहसील आंवला में स्थापित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसायों की शुरुआत से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने धर्मवीर सिंह यादव को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



