काॅकरेच पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में भा कि यू टिकैत ने डीएम को ज्ञापन सौंपा!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
संभल के जिला मुख्यालय बहजोई के रेलवे प्रांगण में एकत्र होकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)के पदाधिकारीगण एवं किसान कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में किसान साथीगण जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय संभल पर राष्ट्रीय आव्हान पर कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए मुख्य चुनाव आयोग श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग के लिए ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय संभल को सौंपा ज्ञापन देते समय राहत जहां सैफी महिला नगर अध्यक्ष चंदौसी, गायत्री यादव महिला जिला अध्यक्ष संभल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष मनपाल यादव,कोषाध्यक्ष संजीव यादव, उदयवीर यादव, राजपाल यादव, चंद्रपाल, मुकेश, बृजेश,देशराज, कल्याण, राजू यादव ब्लॉक अध्यक्ष रजपुरा, डॉक्टर पुरेंद्र जिला प्र्वक्ता, अमर सिंह ,सतपाल, हनुमान आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन जिला संभल। जय जवान, जय किसान, राकेश टिकैत जिंदाबाद ,नेताजी बिजेंद्र यादव जिंदाबाद।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)




