सहसवान में ‘कसीदे रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड’ का भव्य शुभारंभ, सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान मौके पर पहुंचे लोगों ने किया जोरदार स्वागत
सहसवान से काशिफ अली की रिपोर्ट
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान, (बदायूं) नगर के रफिया कॉलेज के निकट नवनिर्मित ‘कसीदे रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड’ का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने स्वामी नजर कुरैशी को पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर के सैकड़ों लोगों और युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उद्घाटन समारोह के दौरान फैक्ट्री के स्वामी नजर कुरैशी ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया प्रदेश सचिव शाहिद खान ने कहा कि सहसवान नगर का व्यापारिक क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे में “कसीदे रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड” जैसे प्रतिष्ठान स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान पर कारों के साथ-साथ अन्य समान भी उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगा।
शाहिद खान ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव व्यापारियों, कामगारों और युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि “सहसवान का हर नागरिक अगर स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देगा, तो यहां का बाजार न सिर्फ समृद्ध होगा बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनेगी।”
इस मौके पर कामिल कुरैशी, अमान, छोटे यादव, जुबैर, सालिक, भरे, काशिफ अली खान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी और युवा वर्ग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिष्ठान स्वामी नजर कुरैशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कसीदे रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड” का उद्देश्य सहसवान और आस-पास के लोगों को एक ही स्थान पर किफायती और गुणवत्तापूर्ण कराना है।


