सम्भल: केडीएम ज्ञान मंच फाउंडेशन की छात्रवृत्ति परीक्षा सम्पन्न हुई!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला में (केडीएम) कमला देवी फाउंडेशन आज हरिबाबा जनता इण्टर कालेज सहित चार सेन्टरों में ज्ञान मंच फाउंडेशन के माध्यम से कमला देवी मैमोरियल उत्कृष्ठता पुरस्कार छात्रवृत्ति परीक्षा जिले भर में की गई। जिसमें कक्षा 9-10 तथा 11-12 कक्षा के छात्र- छात्राऐं सम्मिलित हुए। सेन्टर हरिबाबा जनता इण्टर कालेज गवाॅं, बाबूराम इंटर कालेज बबराला, चन्दौसी इंटर कॉलेज चन्दौसी तथा शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज सम्भल एवं ए एम एच आर सरस्वती इंटर कॉलेज (मनोकामना) सम्भल रहे। हरिबाबा जनता इण्टर कालेज में 57% तथा 295, बाबूराम इण्टर कालेज बबराला में 346, तथा 59%, चन्दौसी इण्टर कालेज चन्दौसी में 49℅ तथा 202, शंकर भूषण शरण जनता इण्टर कालेज सम्भल में 60℅ तथा 132 छात्र छात्राऐं परीक्षा में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रिसिंपल हरिशपाल सिंह हरिबाबा जनता इण्टर कालेज एवं प्रिसिंपल नरेंद्र सिंह शंकर भूषण शरण जनता इण्टर कालेज सम्भल एवं भारत सरकार में लोक संघ सेवा आयोग (यू पी एस सी) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सुबोध कुमार जो गवाॅं में पैदा हुए तथा उनकी धर्मपत्नी शिक्षाविद श्रीमती निशा गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुबोध कुमार ने बताया कि ये (केडीएम) माताजी कमला देवी की याद में हर वर्ष छात्रवृत्ति परीक्षा कराते हैं । इस वर्ष ढाई लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी।

