बदायूंबिसौली
Trending

कोहरे का कहर -देर रात ट्रैक्टर मिक्सर मशीन और पिकअप गाड़ी में हुई जोरदार भिड़ंत, पिकअप में लगी आग

बिसौली – शुक्रवार देर रात मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर मुड़िया धुरेकी कस्बा के पास घने कोहरे के चलते ट्रैक्टर मिक्सर मशीन और पिकअप गाड़ी में हुई जोरदार भिड़ंत, पिकअप में लगी आग

बताया जाता है कि मुड़िया धुरेकी कस्बा के पास मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान ट्रैक्टर मिक्सर मशीन और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक डर के कारण मौके से फरार हो गए। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने से पिकअप गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दोनों फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घने कोहरे के चलते हाईवे पर लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है, प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!